बृजेश वर्मा संवाददाता


  बलरामपुर  के युवा समाजसेवी प्रमोद तिवारी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रमोद तिवारी के जिला संयोजक मनोनीत होने पर तमाम भाजपा नेताओं तथा बुद्धिजीवियो द्वारा बधाई दी गई हैं। जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रमोद तिवारी को जिला संयोजक बनाया गया है। पूर्व में प्रमोद तिवारी जिला उपाध्यक्ष स्नातक संघ, नगर उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, के पदो का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। जिला संयोजक बनाए जाने के बाद प्रमोद तिवारी ने संगठन के सर्वोच्च पदाधिकारियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया है कि वह अपने अनुभव व संगठन के अग्रज द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के हित मे कार्य करते रहेंगे।