• आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान, 2014 में एनडीए इनमें से 46 जीती थी
  • दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग
  • इस चरण में दिग्विजय, ज्योतिरादित्य, अखिलेश यादव, गौतम गंभीर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीटों पर भी मतदान

 लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 12 बजे तक सबसे ज्यादा बंगाल में 38% मतदान हुआ है। झारखंड में 31% और मध्यप्रदेश में 28% वोट पड़े हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबरें हैं। राज्य में झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। पार्टी ने तृणमूल पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर में भी भाजपा के दो कार्यकर्ताओं अनंता गुचैत और रंजीत मैती को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस चरण में 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 में भाजपा इन 59 सीटों में से 45 पर जीती थी। वहीं, 1 पर सहयोगी पार्टी लोजपा