सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। आज (रविवार, 12 मई 2019) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। शनिवार शाम को ही मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छठे चरण में 07 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां हम आपको छठे चरण के मतदान का पल-पल का अपडेट देते रहेंगे।

छठे चरण में 07 राज्यों की जिन 59 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ने हैं, उनके लिए शुक्रवार को ही चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। इसके अलावा आज त्रिपुरा की पश्चिमी लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 168 और पुडुचेरी, बैरकपुर व अरामबाग के भी एक-एक मतदान केंद्र पर री-पोलिंग हो रही है। राजधानी दिल्ली के शामिल होने से छठा चरण बेहत महत्वपूर्ण हो गया है। इसके अलावा इस चरण में कई वीवीआईपी नेताओं के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होगा। 2014 में इन 59 सीटों में से 45 भाजपा ने, 8 तृणमूल ने, 2 कांग्रेस ने और सपा व लोजपा ने 1-1 सीट जीती थीं।

 

Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Voting Live Updates...