बृजेश कुमार की रिपोर्ट...


बलरामपुर  ग्राम पंचायत सिंहपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक पटेल के कार्यालय पर होली का त्योहार बड़ी धूम धाम से ग्राम सभा वासियों के साथ मनाया गया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष होली के पूर्व संध्या एवम होली के दिन पर उनके द्वारा होली का पर्व बहुत ही भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ अपने गांव में सभी स्वजनों के यहां घर-घर जाकर मनाया। साथ में ग्राम सभा के लोग ढोल और बैंड बाजा पर होली का गीत गाते नजर आए।युवा साथी काफी उत्साहित रहे। सपा नेता अशोक पटेल  के साथ भारी संख्या में युवा साथी सम्मानित वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहे।