'मोदी लहर' पर सवार उत्तर प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती हैं। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने पांच, अपना दल-सोनेलाल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक वाराणसी से प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। मोदी को कुल 674664 मत मिले। वहीं शालिनी को 195159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 152548 मत प्राप्त हुए। लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से हराया।

मेनका गांधी जीतीं

सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14526 मतों से हराया।

साध्वी नि