1. आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव, पुलिस पहुंची तो की फायरिंग

  2. होटल कर्मी को गोली लगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में शूटिंग के लिए आई भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को होटल में एक सिरफिरे ने पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। आरोपी अभिनेत्री पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बहसबाजी में होटल के कमरे में आए एक कर्मी पर उसने गोली चला दी। गोली कर्मी की जांघ में लगी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि शनिवार को फिल्म की शूटिंग के लिए राॅबर्ट्सगंज शहर स्थित एक होटल में अभिनेत्री गोरखपुर निवासी रितु सिंह समेत फिल्म यूनिट के 60-70 सदस्य ठहरे थे। दोपहर के समय जौनपुर के केराकत निवासी पंकज यादव पिस्टल लेकर अचानक अभिनेत्री के कमरे में घुस गया और बंधक बना लिया। इस दौरान उसने अभिनेत्री पर फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गई और गोली