लोकसभा चुनाव के परिणाम से बेफिक्र समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना समय बर्बाद किए घर-घर अभियान शुरू कर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है।उन्होंने कहा, "हम महापरिवर्तन लाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे।"

सपा अध्यक्ष ने हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ अपने असफल गठबंधन पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने यद्यपि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो, विशेषकर कमजोर वर्ग तक पहुंचने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ और गलत तथ्य बताती है, वहीं समाजवादियों के पास ऐसी विचारधारा है, जो उनका मार्गदर्शन करती है। युवा गंभीर संकट में हैं, इसलिए हमें कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उनके लिए कोई रोजगार नहीं है और उन्हें अपना भविष्य धुंधला दिख रहा है।"

उन्होंन