विक्रम बेताल की रहस्य गाथा टीवी शो की एक्ट्रेस चारू असोपा, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी से पहले दोनों की हल्दी की रस्म हुई। जिसके फोटो और वीडियो राजीव और चारू की बहन चिंतन असोपा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए। गौरतलब है कि शादी 16 जून को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हो रही है। इसके पहले दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।

शुक्रवार से शुरू हुईं रस्में : दोनों ही परिवार गोवा पहुंचने के बाद रस्मों में जुट गए थे। जहां शुक्रवार को सगाई के साथ रस्मों की शुरुआत हुई। राजीव और चारू ने कुछ वीडियोज शेयर किए थे। जिनमें होटल के अंदर चारू के फैमिली मेंबर्स गोवा के म्यूजिक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तो कुछ में चारू मेहंदी लगवाती दिख रही हैं।