दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने योग दिवस (21 जून) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कांग्रेस शीला दीक्षित को न्योता दिया है। 

दिल्ली भाजपा शुक्रवार को 300 स्थानों पर तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योग कराने की तैयारी में जुटी है। भाजपा अपने सभी 280 मंडलों समेत तमाम जिला और प्रदेश कार्यालय में योग कार्यक्रम करेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि योग दिवस पर मैं अपने संसदीय क्षेत्र के घोंडा में यमुना किनारे प्राणायाम करूंगा। यहां अपने साथ योग करने के लिए मैंने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को आमंत्रित किया है। दिल्ली भर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 10 लाख लोग योग करेंगे। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसदमनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में मुख्यतौर पर 40 बड़े कार्यक्रम होंगे, जिसमें केन्द्रीय मंत्री व अपने-अपने क्षेत्रों में सांसद मौजूद रहेंगे। ताकि योग का प्रचार प्रसार किया जा सके।