• झड़प में एसीपी समेत 17 पुलिसकर्मी और 15 कैदियों के जख्मी होने की सूचना
  • बीती रात सन्नी नाम के एक कैदी की मौत से गुस्साए कैदियों ने किया पुलिस पर हमला

लुधियाना. लुधियाना सेंट्रल जेल में गुरुवार को कैदियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। झड़प में एसीपी संदीप वडेरा समेत 17 पुलिसकर्मी और 15 कैदियों के जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि 10 कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की। इसमें से 5 को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि 5 कैदी फरार हो गए। 

जेल में बुधवार रात एक कैदी की मौत के बाद से विवाद शुरू हुआ। गुरुवार सुबह तक यह विवाद बढ़ गया और कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कैदियों ने जेल परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी को भी आग लगा दी। घटना को देखते हुए जेल में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है।

कैदी की मौत के बाद बदले हालात

जानका