उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव बाद पहला बड़ा फेरबदल करते हुए  गुरुवार देर रात 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। केंद्र सरकार से लौटकर वेटिंग में चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के प्रमुख सचिव रमेश नितिन गोकर्ण अब केवल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उनको पास दोनों विभागों का चार्ज था। गन्ना एवं चीनी उद्योग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी को वर्तमान विभागों के साथ आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया है। कल्पना अवस्थी अब केवल वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव रहेंगी।

      नाम

        कहां थे

        कहां गए