राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LoC पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है इसमें चार नागरिक घायल हुए है। सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 

सीमा पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, 4 नागरिक घायल

 

राजौरी, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। बुधवार रात पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की ओर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने बुधवार रात लगभग 12:30 बजे नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया था। जम्मू-कश्मीर के तंगधार में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए। भारत ने भी इस हमले के जवाब में खूब फायरिंग की।

बता दें, जम्मू और कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन में चार नागरिक घायल हो गए हैं।