1. 2018 में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था
  2. जज ने कहा- पीड़िता के पिता की मौत के पीछे क्या कोई मंशा थी? यह सब जांच का विषय है

 

नई दिल्ली. उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में कथित हत्या मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर, उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन कर्मियों और पांच अन्य लोगों पर आरोप तय किए। 9 अप्रैल 2018 को उन्नाव में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत हो गई थी। परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) धर्मेश शर्मा ने कहा- पीड़िता के पिता को कथित रूप से गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके पीछे क्या कोई मंशा थी? यह सब जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी साजिश थी, जो पीड़िता के पिता को पैरवी करने से रोकने के लिए