कुलदीप सेंगर से साक्षी महाराज की हमदर्दी, कहा- जजों की जगह मीडिया कर रहा है ट्रायल

 

 

 

  • औरैया के दिबियापुर में शुक्रवार देर शाम पत्रकारों के साथ बातचीत में दिया बयान

  • कहा- सपा, कांग्रेस को राष्ट्र से प्रेम नहीं है

औरैया. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर के प्रति हमदर्दी जताते हुए कहा कि जो ट्रायल जजों को करना चाहिए, वह मीडिया कर रही है। भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स और विज्ञापनों में दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की फोटो होने के सवाल पर साक्षी महाराज ने यह बयान दिया।

कांग्रेसी नेता द्वारा मीडिया से अभद्रता को लेकर साक्षी महाराज ने  कहा कि सपा एवं कांग्रेस को राष्ट्र से प्रेम नहीं है। उन्हें अलगाववादियों, पाकिस्तानियों से प्रेम है। इसलिए ये दोनों पार्टियां उनकी भाषा बोलती हैं। ऐसी राजनैतिक पार्टियों की वह घोर निंदा करते हैं और देशवासियों से अपील करते हैं कि