चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार प्रयासरत है। इसरो लगातार चंद्रयान-2 के मिशन को लेकर अपडेट उपलब्ध करा रहा है। लेटेस्ट अपडेट में इसरो ने कहा कि विक्रम लैंडर के लोकेशन का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा पता लगा लिया गया है, मगर अब तक उससे संपर्क नहीं साधा जा सका है। विक्रम लैंडर से कम्यूनिकेशन स्थापित करने को लेकर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 'चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम चांद की सतह पर सलामत और साबुत अवस्था में है और यह टूटा नहीं है। हालांकि, 'हार्ड लैंडिंग की वजह से यह झुक गया है तथा इससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

विक्रम का शनिवार को 'सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर के भीतर 'प्रज्ञान नाम का रोवर भी है। मिशन से जुड़े इसरो के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ''ऑर्बिटर के