गंगा यमुना में आई बाढ़ से जूझ रही संगम नगरी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में भी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान उन्होंने साथ रहे अफसरों से बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री न्यू कैंट हाई स्कूल और मम्फोर्डगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल गर्ल्स विंग (उमराव सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज) में बने बाढ़ राहत शिविरों में गए। दोनों जगहों पर उन्होंने कमरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनको मिल रही सुविधाओं की बाबत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दुलारा और पूछा कि उनको दूध-खाना समय से मिल रहा है या नहीं। 

मुख्यमंत्री ने शिविर में राहत सामग्री भी वितरित की। इसमें आटा, चावल, लाई, घी, फल आदि सामग्री रही। न्यू कैंट में 25 और सेंट जोसेफ में 15 परिवारों को अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री