• केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। फाइल

 

  • अधिकारी ने शिकायत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर दुर्व्यवहार और गलत ढंग से बातचीत करने का आरोप लगाया
  • भाजपा कार्यकर्ता को गुंडा होने का नोटिस भेजने पर थाना प्रभारी पर भड़क गए थे केंद्रीय मंत्री

बक्सर. भाजपा नेता और केंद्रीय परिवार एवं कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को जनता दरबार में पुलिस अधिकारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। अधिकारी ने शिकायत में केंद्रीय मंत्री पर दुर्व्यवहार और गलत ढंग से बातचीत करने का आरोप लगाया है। बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

जानकारी के मुताबिक,  भोजपुर थाने के प्रभारी ने डुमरांव थाने में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सनहा (शिकायत) दर्ज कराई है। दरअसल, जनता दरबार में एक भाजपा कार्यकर्ता पर हुई कार्रवाई को लेक