• 21 अक्टूबर को प्रदेश की 11 सीटों पर हुए थे चुनाव
  • 47.05 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले सात फीसदी कम था
  • सुबह सात बजे शुरू होगी मतों की गणना

 

लखनऊ. प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना होगी। सुबह सात बजे मतगणना शुरू होगी। नौ बजे तक शुरूआती रूझान आएंगे। मतगणना स्थलों को बीएसएफ के हवाले किया गया है। 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। उप चुनाव में कुल 109 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। रामपुर सीट के परिणाम पर सबकी नजरें होंगी, यहां से सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा मैदान में हैं।

परिणाम होंगे 2022 का सेमीफाइनल
उप चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के लिए यह चुनाव सबसे अधिक अहम हैं तो इसे सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। 

इन सीटों पर हुए चुनाव

गंगोह,