केसर के प्रयोग तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में केसर के अनेक इस्तेमाल हैं। आयुर्वेद के अनुसार, कई छोटे-छोटे रोग हैं, जिन्हें केसर के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है। केसर आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता  है, इसके बारे में बता रहे है लखनऊ के डॉ. जी.एन.यादव फिजियोथैरेपिस्ट (बी.एस.सी .,डी.पी.टी.,बी.पी.टी.)

 

आयुर्वेद में केसर के अनेक गुण बताए गए हैं। केसर में कई ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। केसर खाद्य पदार्थ और पेय (जैसे दूध) को रंगीन और सुगंधित करता है। प्रतिदिन 5 से 20 पंखुड़ी केसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

चेहरे का रंग निखारे
केसर त्वचा को खूबसूरत बनाता है। इसके उपयोग से चेहरे पर निखार आता है और रंग भी गोरा होता है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए नारियल के तेल या देसी घी के साथ केसर को पीसकर चेहरे पर लगाया जाता है। दूध की मलाई के साथ केसर को चेहरे पर मलने से रंगत निखरती है।

पेट दर्द में