नरेन्द्र कुमार यादव,ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल

प्रयागराज:नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध केन्द्र परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर 'हिंदी दिवस समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ० आनंद शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाषा का प्रयोगकर्ता ही भाषा को सहेजता और बनाता है। हिन्दी को तकनीक, विज्ञान, विधि, चिकित्सा तथा प्रौद्योगिकी की भाषा बनना होगा तभी हीन्दी वैश्विक स्तर पर और सुदृढ़ होगी। कुलाधिपति श्री जे०एन० मिश्र ने कार्यक्रम में आनलाइन उद्बोधन में कहा कि हिन्दी सक्षम भाषा है। यह हमारे व्यवहार में भावाभिव्यंजनाओं के माध्यम से प्रकट होती है। उन्होंने हिन्दी दिवस की सबको बधाई और अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो० राम मोहन पाठक ने कहा कि हिन्दी बहुत ही समृद्ध भाषा है। हिन्दी के लिए जीवन के मार्ग पर हम सबको संघर्ष करना होगा।हिन्दी भाषा में पहले से ही संगरोध जैसे शब्द मौजूद हैं जिन्हें हम आजकल क्वारन्टाइन के नाम से जानते हैं। हिन्दी में सामर