अनिल कुमार यादव,ब्यूरो 

  • सामाजिक न्याय के पुरोद्धा बीपी मण्डल जी की 103वीं जयन्ती की पूर्वसंध्या पर यादव सेना संगठन ने लखनऊ में आयोजित किया मंडल जयंती समारोह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता संगठन यादव सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव कुमार यादव के संयोजकत्व में  पिछडों के मसीहा बीपी मंडल साहब जी की जयंती की पूर्व संध्या पर बैठक का आयोजन किया गया जिसके *मुख्य आयोजक एड. अनुज यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णेन्द्र यादव, राकेश यादव राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेश सिंह यादव, जगन्नाथ यादव प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र यादव संगठन मंत्री, डीपी यादव प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव* रहे, जिसमें प्रदेश भर से दर्जनों जिलों से आये जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य गण लखनऊ पहुँचे व बीपी मण्डल जयंती को सफल बनाने का काम किया।
 इस कार्यक्रम का *मुख्य विषय जातिवार जनगणना और संगठन की आवश्यकता* रहा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता *लोकतंत्र सेनानी मा. हरिराम यादव जी ने की