अतुल यादव, विशेष संवाददाता 



एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के यशवंत सिन्हा को हराकर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़े अंतर से यह जीत अपने नाम की है इसी के साथ देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू।

  • देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शीर्ष संवैधानिक पद संभालेंगी मुर्मू
  •  64 प्रतिशत मत प्राप्त कर यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, तीसरे राउंड में स्पष्ट हो गई थी जीत
  • विपक्षी खेमे के 17 सांसदों और बड़ी संख्या में विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में की क्रास वोटिंग

 

संसद भवन परिसर में वोटों की चौथे और अंतिम राउंड की गिनती के बाद मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित करने का एलान हुआ। राज्‍यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा- नतीजों की घोषणा के साथ राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। राष्ट्रपति चु