सत्येंद्र विश्वकर्मा, संवाददाता 


गाजीपुर। इंद्रदेव की मेहरबानी जनपद वासियों पर शुरू हो चुकी है। सावन माह के 1 हफ्ते गुजर जाने के बाद जनपद में बारिश देखने को मिल रही है। जहां लोग बारिस न होने से बेहाल थे वही आज की हुई झमाझम बारिस से उनके चेहरे खिले नजर आए। मानसून की इस बारिस में लोग भीगने को बेताब रहे। बारिस के चलते किसानों की उम्मीद भी बन गई है। वही बारिस ने नगरपालिका की पोल भी खोल दी है। जिससे पूरे शहर में आज की बारिस का पानी जलजमाव के रूप में दिखाई पड़ा। जहां तहां लोग गड्ढों में गिरते दिखे। वैसे इस झमाझम बारिस ने लोगों का बेतहासा गर्मी से राहत दिलाई है। किसान भी अब देर से ही सही किन्तु रूपाई की तैयारियों में जुटना शुरू कर दिए हे। बारिस से पूरा शहर जलमग्न सा नजर आया। लोग बेहद खुश दिखाई पड़े। मालूम हो कि मौसम वैज्ञानिक ने भी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। ऐसे में बारिश होने के बाद किसान अपनी खेती कार्य में जहां जुट गए हैं वहीं लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। जानकारों की माने तो बारिश का सिलसिला कई दिनों तक चलता रहेगा। बताया जा रहा है कि आज की बारिश