सत्येंद्र विश्वकर्मा, संवाददाता 


चहनियां। उत्तर  प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा आज 2021 में प्रकाशित पुरस्कार की सूची में जनपद चन्दौली का भी नाम जुड़ गया है. जनपद के विद्वान लेखक अरविंद पाण्डेय को आज नज़ीर अकबराबादी पुरस्कार प्राप्त हुआ है. यह पुरस्कार उनके द्वारा रचित एवं “प्रभात प्रकाशन” द्वारा प्रकाशित पुस्तक “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के लिए “राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मक समन्वय सम्बन्धी साहित्य” हेतु मिला है. जानकारी के अनुसार अरविन्द पाण्डेय उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के द्वारा पुरस्कृत जिले के प्रथम लेखक है।दरअसल, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने सन 2021 में प्रकाशित पुस्तकों के लिए विभिन्न विधाओं में नामित एवं सर्जना पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।जनपद चंदौली के युवा लेखक व भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद पाण्डेय की लिखी गई पुस्तक "व्यक्ति-निर्माण से राष्ट्र-निर्माण" राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मक समन्वय सम्बन्धी साहित्य' के अन्तर्गत 'नज़ीर अकबराबादी पुरस्कार' के लिए पुरस्