नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने देश के आर्थिक और राजनीतिक बदलाव में राव जी के योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:https://x.com/narendramodi/status/1938833542408020413?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1938833542408020413%7Ctwgr%5E1632ca175500c82e2a688a397083e06bbf5ec98a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2140354
“श्री पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर याद करते हैं। हमारे देश के विकास के अहम दौर में उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है। उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वता की आज भी सराहना होती है।”
पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत के आर्थिक सुधारों और नई दिशा देने वाले निर्णयों के लिए जाना जाता है। उनका कार्यकाल देश के इतिहास में एक परिवर्तनकारी दौर माना जाता है।