लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। आगे पढ़ें जानें किसे कहां मिली नई तैनाती…

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने आदेश पत्र जारी किया लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर चौहान को हरदोई के पिहानी स्थित राजकीय महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्वनी मिश्रा को लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देवरिया के इंदुपुर गौरीबाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदयभान को गोरखपुर का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। हाथरस के कुरसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैनात डॉ. शशि कपूर को संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उप्र, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

1

न्यूज़ अपडेट

अपने इनबॉक्स पर न्यूज़ पाने के लिए हमारे साथ खुद को पंजीकृत करे |

Recent Posts:
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x