172 किलो गांजा के साथ दबोचा गया गिरोह का सरगना

 172 किलो गांजा के साथ दबोचा गया गिरोह का सरगना
  • गांजे की तस्करी करने वाला सरगना गिरफ्तार
  • 172 किलो गांजे के साथ तीन सदस्य पकड़े
  • हरियाणा के रोहतक से हुई सरगना की गिरफ्तारी

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजे की तस्करी में शामिल गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सत्यपाल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इसस पहले टीम ने गिरोह में शामिल तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से 172.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। वहीं, पूछताछ में आरोपितों ने गिरोह के सरगना सत्यपाल की जानकारी दी थी, तभी से वह फरार था। गिरफ्तार आरोपित 2017 में हुई चोरी के एक मामले में पहले ही भगोड़ा घोषित था।उपायुक्त ब्रांच की उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक, एएसआइ संदीप सिंह को दिल्ली में आपूर्ति के लिए आने वाली ड्रग्स की गुप्त जानकारी मिली थी। इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में टीम ने शालीमार बाग में एक टेंपो को रोका और पंजाब बठिंडा के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। टेंपो के भीतर छुपाया गया कुल 172.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।इसके बाद ओडिशा के ब्रह्मपुर से अन्य सहयोगी प्रमोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि बरामद गांजा उन्हें सरगना सत्यपाल से मिला था, जिसे आपूर्ति किया जाना था। 24 मई को सरगना सत्यपाल को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य खबरे
1

न्यूज़ अपडेट

अपने इनबॉक्स पर न्यूज़ पाने के लिए हमारे साथ खुद को पंजीकृत करे |

Recent Posts:
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x